jharkhand weather forecast : छठ पर्व के दिन हो सकती है बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। आस्था के महापर्व छठ के दिन बारिश हो सकती है। इससे झारखंड के मध्य और दक्षिणी भागों के जिले प्रभावित हो सकते हैं। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने बुधवार को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने के संकेत भी दिये हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 नवंबर को मध्यव और दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्कीे बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में एक-दो स्थाानों पर कहीं-कहीं पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्‍स‍ियस तक की गिरावट हो सकती है।