रांची । कोरोना के नये मरीजों के प्रकाश में आने के मामले में झारखंड की राजधानी रांची अब भी टॉप पर है। दूसरे नंबर पर जमशेदपुर है। राज्य के विभिन्न जिलों से 18 नवंबर की रात 9 बजे तक 251 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 70 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 6 हजार 742 पॉजिटिव केस और 2,637 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 3 हजार 171 लोग ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 280 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 70, बोकारो से 53, चतरा से 1, देवघर से 9, धनबाद से 29, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 5, गुमला से 11, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 3, खूंटी से 4, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 11, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 4, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 8 मरीज मिले।
3 मरीज की हुई मौत
राज्य में 18 नवंबर को 3 मरीजों की मौत हो गई। देवघर के 1, धनबाद के 1 और जामताड़ा के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 934 हो गई।
ये है रिपोर्ट
