Corona Update : झारखंड में मिले 230 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 26 नवंबर की रात 9 बजे तक 230 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 64 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 8 हजार 388 पॉजिटिव केस और 2,169 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 5 हजार 258 लोग ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 218 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 64, बोकारो से 20, चतरा से 1, देवघर से 14, धनबाद से 25, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 32, गढ़वा से 1, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 1, गुमला से 2, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 4, खूंटी से 5, कोडरमा से 1, लातेहार से 6, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 2, पलामू से 12, रामगढ़ से 12, साहेबगंज से 3, सरायकेला से 1, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 5 मरीज मिले।

3 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 26 नवंबर को 3 मरीजों की मौत हो गई। बोकारो के 1, देवघर के 1 और रांची के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 961 हो गई।