Corona Update : झारखंड में मिले 167 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 30 नवंबर की रात 9 बजे तक 167 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 59 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 9 हजार 151 पॉजिटिव केस और 2,016 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 6 हजार 171 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 288 लोग ठीक हुए।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 59, बोकारो से 8, देवघर से 5, धनबाद से 9, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 22, गढ़वा से 1, गिरि‍डीह से 1, हजारीबाग से 2, जामताड़ा से 1, लातेहार से 10, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 1, पलामू से 4, रामगढ़ से 1, साहेबगंज से 4, सरायकेला से 12, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज मिले।

1 मरीज की हुई मौत

राज्‍य में 30 नवंबर को 1 मरीजों की मौत हो गई। धनबाद के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्‍या 964 हो गई।