- जमशेदपुर में प्रतिभागियों की संख्या के बराबर पौधे लगाएगी टाटा स्टील
जमशेदपुर । टाटा स्टील ने 22 नवंबर, 2020 को पहली बार वर्चुअल रन का आयोजन किया। भारत के इस अनूठे रन में 2439 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन तीन श्रेणियों के तहत आयोजित किया गया था। 5के की एक श्रेणी 12-16 वर्ष के लड़कों और लड़कियों के लिए थी। 16 और इससे अधिक आयु के महिला-पुरुषों के लिए 7के और 10के रन थे।
जमशेदपुर में वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए टाटा स्टील के रेसीडेंशियल ब्रिज कोर्स ‘मस्ती की पाठशाला’ के बच्चों के लिए यह एक शानदार दिन था, क्योंकि उन्होंने भी पहली बार बड़े उत्साह और रुचि के साथ इस इवेंट में हिस्सा लिया। बच्चों की भागीदारी जमशेदपुर के चार स्थानीय व्यावसायिक समूहों द्वारा प्रायोजित की गई थी।
एक अधिक हरियालीयुक्त कल सुनिश्चित करने और इस प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए टाटा स्टील इस दौड़ के प्रतिभागियों की संख्या के बराबर पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस आशय से 22 नवंबर को सोनारी हवाई अड्डे के पास, खुंटाडीह, सोनारी में टाटा स्टील के कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा एक सामूहिक पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
चाणक्य चौधरी (वीपी, कॉरपोरेट सर्विसेज) समेत टाटा स्टील के अन्य अधिकारियों और आसपास के समुदाय के लोगों ने इस पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में प्रतिभागियों के लिए 570 पौधे लगाए गए। शेष 1,869 पौधे पूरे जमशेदपुर में पौधरोपण अभियान के माध्यम से लगाए जाएंगे।
टाटा स्टील वर्चुअल रन को स्ट्राइडर्स (इवेंट पार्टनर) द्वारा प्रबंधित किया गया। यह एक फिटनेस प्रशिक्षण समूह है, जो फिटनेस-विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करता है। पूरे वर्ष विभिन्न रन इवेंट्स आयोजित करता है। इस इवेंट को ब्रूक्स द्वारा प्रायोजित किया गया, जो दुनिया भर में एक लोकप्रिय रनिंग शू ब्रांड है। यह पूरी दुनिया में अपने दौड़ के लिए विशिष्ट प्रकार के जूतों, पोशाकों एवं सहायक उपकरणों का निर्माण और विपणन करता है।