निर्धन परिवार की वृद्ध महिलाओं के बीच दीप उत्सव के समान का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची । आओ रोशन करें सबका घर कार्यक्रम के तहत एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन परिवार की वृद्ध महिलाओं के बीच दीप उत्सीव के समान का वितरण किया। संस्थाव के संस्थामपक और संरक्षक स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने 10 नवंबर को रांची शहर में घूम-घूमकर रहने वाली लगभग 60 निर्धन लाचार दिव्यांग महिलाओं के बीच साड़ी, 1 किलो मिठाई, दीया, रूई की बत्ती, माचिस एवं 250 ग्राम बोतलबंद सरसो तेल का वितरण किया।
स्वासमी सदानंद ने दीपावली के सुअवसर पर निर्धन लाचार परिवार के सदस्यों के बीच इन सामग्रियों के वितरण का निर्देश दिया था। समान मिलने के बाद सभी महिलाओं के चहरे खुशी से चमक उठे थे। उनकी खुशी देखकर संस्था के सदस्यों ने आगे भी इस तरह के निर्धन परिवार के बीच सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
आज की सेवा के कार्य में संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, बिष्णु सोनी, नन्द किशोर चौधरी, आलोक कुमार सिंह, धीरज गुप्ता सहित संस्था के और भी सदस्य लगे थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।