Skip to content
Monday, August 03, 2026
Dainik Bharat 24

Dainik Bharat 24

Hindi News,Daily News, Jharkhand News

  • झारखंड
  • देश
  • दुनिया
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • सेहत
  • रोजगार
  • पोस्टमार्टम
  • पाठकों की तस्वीर
  • अन्य विषय
    • कृषि
    • मौसम
    • राशिफल
    • वायरल
    • विचार / फीचर
    • धर्म/अध्यात्म

आज से किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, अपडेट कराएं बैंक एकाउंट

कृषि देश नई दिल्ली
01/12/202001/12/2020dainikbharat24
Spread the love

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार किसानों के खाते में एक दिसंबर से 2000 रुपये भेज रही है। प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम में निबंधित किसानों के खाते में सीधे यह राशि जाएगी। किसान अपने बैंक एकाउंट को अपडेट करायें। इससे उन्‍हें राशि आने पर जानकारी मिल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम की 7वीं किस्‍त 1 दिसंबर से किसानों के खाते में भेजी जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार 2000 रुपये देती है। इस स्कीम के तहत साल में 6000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्‍तों में भेजी जाती है। अब तक किसानों को 6 किस्‍त भेजी जा चुकी हैं। पिछले 23 महीने में केंद्र सरकार 11.17 करोड़ किसानों को सीधे 95 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दे चुकी है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में केंद्र सरकार 3 किस्‍तों में यह पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। पहली किस्‍त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्‍त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। कागजात दुरुस्त रहने पर सभी 11.17 करोड़ निबंधित किसानों को 7वीं किस्‍त का लाभ भी मिलेगा।

Tagged 2000 rupeesdepositedfarmers accountupdate bank accountअपडेट कराएं बैंक एकाउंटकिसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

Post navigation

वेटनरी कॉलेज हुआ 60 साल का, स्थापना दिवस पर उठी ये मांग
शिवसेना में शामिल हुई फिल्‍म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

Related Posts

दिल्ली सरकार सरकारी कर्मचारियों को EMI पर दे सकती है इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

08/04/202208/04/2022dainikbharat24

आयकर की इस अनोखी पहल को अपना रहे कार्पोरेट से लेकर अन्‍य संस्‍थान

01/11/202201/11/2022dainikbharat24

IPL Auction 2023: आज दोपहर इन 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली… ये स्टार प्लेयर हो सकते हैं मालामाल

23/12/202223/12/2022dainikbharat24

Recent Posts

  • एसबीयू ने राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी
  • लायन्स जिला 322ए के नवनियुक्त पदधारियों ने संभाला पद
  • सावन माह में रुद्राभिषेक और भजन जैमिंग संध्या का आयोजन
  • भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं : विनोद कुमार पांडेय
  • पिठोरिया के अधिवक्ता मिथलेश प्रसाद की मृत्‍यु, क्षेत्र में शोक की लहर

दैनिक भारत 24

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का मादा। सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

About Us
Contact Us

Latest Posts

  • एसबीयू ने राष्ट्रीय ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी
  • लायन्स जिला 322ए के नवनियुक्त पदधारियों ने संभाला पद
  • सावन माह में रुद्राभिषेक और भजन जैमिंग संध्या का आयोजन
  • भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं : विनोद कुमार पांडेय
Dainik Bharat 24 | Theme: News Portal Elementrix by Mystery Themes.
  • About Us
  • Contact Us
  • Donate & Support Us
  • Privacy Policy