मुंबई। महिलाओं के लिए योजना लागू की गई थी। इसका फायदा 14 हजार पुरुष उठा रहे थे। जांच में पता चला कि पुरुषों ने गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लिया। यह मामला महाराष्ट्र का है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने बताया है कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की जांच में लगभग 14,000 पुरुषों को लाभार्थी के रूप में पाया गया। यह योजना केवल महिलाओं के लिए बनाई गई थी। सरकार ने ऐसे सभी मामलों में भुगतान रोक दिया है।
क्या है मामला
लाडकी बहिण योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में ई-केवाईसी और पात्रता सत्यापन अभियान चलाया गया।
जांच में पता चला कि हजारों पुरुषों ने गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लिया। लगभग 80 लाख अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाया गया है।
हटाए गए लाभर्थियों में पुरुष, सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता और अन्य अपात्र श्रेणियों के लोग शामिल हैं।
खिलाफ होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 14,000 पुरुषों को मिलने वाला भुगतान बंद कर दिया गया है। इन लोगों से पहले दी गई राशि की वसूली की जाएगी।
यदि किसी ने जानबूझकर गलत जानकारी देकर लाभ लिया है तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई भी हो सकती है।
महिलाओं को राहत
जिन महिलाओं को बाद में अपात्र पाया गया, उनसे पहले से दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी। हालांकि भविष्य के भुगतान केवल पात्र लाभार्थियों को ही किए जाएंगे। लगभग 1.7 करोड़ पात्र महिलाएं योजना का लाभ लेती रहेंगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

