विश्वजीत कुमार रंजन
केतार (गढ़वा)। जिले के केतार अंचल कार्यालय के कर्मी राजेश त्रिपाठी पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोग रजिस्टर-2 की नकल लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि अंचल कर्मी ने उन्हें अपने सरकारी आवास पर बुलाया, जहां वे ड्यूटी समय में ही नशे की हालत में मिले। इस दौरान काम कराने पहुंचे लोगों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर धमकी भी दी गई।
घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वायरल तस्वीरों में एक व्यक्ति कमरे में बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है। आसपास शराब से संबंधित सामान भी देखा जा सकता है। इससे सरकारी कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने केतार प्रशासन को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित कर्मी के शराब सेवन की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही की जा सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


