

- सरस्वती शिक्षा केन्द्र के आचार्य, आचार्या एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू
रांची। विद्या भारती, झारखंड के अंतर्गत चलने वाले सरस्वती शिक्षा केन्द्र के आचार्य, आचार्या एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं का 17 से 21 मई तक प्रशिक्षण वर्ग चलेगा। इसका शुभारंभ नगड़ी के कुदलुम स्थित आचार्य प्रशिक्षण विद्यालय में विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड प्रदेश के अंतर्गत करीब 400 शिक्षा केंद्र चलाने वाले आचार्य/ आचार्या को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में कार्य करने वाले आचार्यों का अतुलनीय योगदान है। इनकी सुदूर गांवों, मलिन बस्तियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा एवं समर्पण भाव से विद्या भारती अपना प्रभावी योगदान देकर बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर उन्हें भारत के योग्य नागरिक बनाने में भूमिका निभा रहे हैं।
विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ने प्रशिक्षण वर्ग के संदर्भ में प्रस्तावना रखी। सरस्वती शिक्षा केन्द्र के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन में रामअवतार नारसरिया ने कहा कि हमने शिक्षा क्षेत्र में मिले अपने दायित्वों का अक्षरशः पालन करते हुए सामाजिक चेतना का केंद्र सरस्वती शिक्षा केन्द्र बने, इसके लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का संचालन मधुसूदन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश समिति की सदस्या डॉ मंजू मिंज ने किया। इस अवसर पर विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, जनजातीय शिक्षा के प्रमुख रंथु उरांव, कलम हेम्ब्रम, डॉ रामकेश पाण्डेय, मनोज भारद्वाज, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



