- न्यायिक अधिकारियों ने लगाये पौधे
लातेहार। झालसा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय, लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने कहा कि हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत आवश्यक है।
श्री सिंह ने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है। इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है। अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है। पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय-सह-न्यायिक दंडाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, डालसा के सचिव शिवम चैरसिया, प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी, जेजेबी-सह-प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने पौधा लागाकर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। लोगों से पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

