Weather Update : अगले 24 घंटे चक्रवाती तूफान को लेकर अहम, जानें अपडेट

नई दिल्ली देश
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। देश में चक्रवाती तूफान ‘Montha’ आने की अनुकूल स्थिति दिख रही है। इसे आने पर देश के कई राज्‍यों में लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। इसपर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर स्थित डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 6 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। आज सुबह 8.30 बजे उसी क्षेत्र के ऊपर केंद्रित था।

यह पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 620 किमी पश्चिम में, चेन्नई (तमिलनाडु) से 780 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 830 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 830 किमी दक्षिणपूर्व में और गोपालपुर (ओडिशा) से लगभग 930 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था।

इसके लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 24 घंटो के भीतर दक्षिण-पश्चिम एवं सन्निकट पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है।

इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक एक प्रबल चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है।

आगे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए इसके आंध्र प्रदेश तट को मछिलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास 28 अक्टूबर की संध्या या रात्रि के समय एक प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की अत्यधिक संभावना है।

इस दौरान इसकी अधिकतम स्थायी पवन गति 90-100 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

तूफान की वजह से तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 तक, रायलसीमा में 29 तक, ओडिशा में 30 तक, छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

रायलसीमा में 27 और 28, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28-29 और दक्षिण ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से संताल, पलामू और कोल्‍हान प्रमंडल में जिले को देखने को मिलेगा। यहा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK