अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट बोले-ईरान के लिए बुरी खबर है

दुनिया
Spread the love

कराची। युद्ध को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो पाया। दोनों देशों के बीच पाकिस्‍तान में वार्ता चल रही थी। समझौता नहीं हो पाने पर ईरान के लिए बुरी खबर होने की बात कही।

अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वैन्स ने कहा कि हम ऐसी परिस्थिति में नहीं पहुंच पाए हैं, जहां ईरानी हमारी शर्तें मानने को तैयार हों। मुझे लगता है कि हम काफी फ्लेक्सिबल थे, हम काफी एडजस्टिंग थे।

श्री वैन्‍स ने बताया कि राष्ट्रपति ने हमसे कहा कि आपको अच्छी नीयत से यहां आना होगा। डील करने की पूरी कोशिश करनी होगी। हमने वही किया। बदकिस्मती से हम कोई प्रगति नहीं कर पाए।

वाइस प्रेसिडेंट जेडी वैन्स ने कहा कि बातचीत में जो भी कमियां थीं, वे पाकिस्तान की वजह से नहीं थीं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। सच में हमारी और ईरानियों की मदद करने की कोशिश की, ताकि वे इस गैप को कम कर सकें। एक डील कर सकें।

श्री वैन्‍स ने कहा कि हम 21 घंटे से इस पर काम कर रहे हैं। ईरानियों के साथ हमारी कई ज़रूरी बातचीत हुई है। यह अच्छी खबर है। बुरी खबर यह है कि हम किसी एग्रीमेंट पर नहीं पहुंचे हैं।

मुझे लगता है कि यह USA से कहीं ज़्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। इसलिए, हम वापस US के पास जा रहे हैं, जहां कोई एग्रीमेंट नहीं हुआ है। उन्होंने हमारी शर्तें नहीं मानी हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *