एक की घर पहुंची दो बारात, दुल्‍हन को वन स्टॉप सेंटर भेजा, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। एक ही घर एक ही समय दो बारात पहुंच गई। इसके बाद बवाल मच गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिर पुलिस ने दुल्‍हन को दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

यह मामला उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के खतौली का है। यहां एक ही दुल्हन के लिए दो-दो बारात एक साथ पहुंच गईं। मामला इतना उलझ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। अंत में दोनों बारातों को वापस लौटना पड़ा।

खतौली क्षेत्र की एक युवती का विवाह शामली जिले के बाबरी निवासी युवक प्रदीप के साथ तय हुआ था। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात आने वाली थी।

हालांकि, शादी से ठीक एक दिन पहले प्रदीप के बड़े भाई की अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद प्रदीप के परिवार के कुछ लोगों ने शोक का हवाला देते हुए विवाह फिलहाल टालने या ना करने की बात कह दी।

लड़की के परिवार ने आनन-फानन में दूसरा रिश्ता तय कर दिया। मेरठ के एक युवक से विवाह की तैयारी कर ली। नए दूल्हे की बारात तय समय पर खतौली पहुंचने वाली थी।

इसी बीच पहले दूल्हे प्रदीप के परिवार ने भी शादी करने का फैसला कर लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार वह भी बारात लेकर खतौली पहुंच गया।

नियत समय पर जब दोनों दूल्हे अपनी-अपनी बारात के साथ एक ही स्थान पर पहुंच गए तो वहां अजीब और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और माहौल बिगड़ने लगा।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस लड़की की शादी हो रही थी उसकी उम्र 18 साल से कम है, यानी वह नाबालिग है।

नाबालिग होने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। दोनों बारातों को बिना शादी के वापस लौटना पड़ा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *