- कुडू थाना पुलिस ने 3.80 लाख मूल्य का मादक पदार्थ व बाइक किया जब्त
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि लोहरदगा-चंदवा मार्ग से अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने कुडू अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चांपी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चंदवा की ओर से आ रहे टीवीएस राइडर बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मोहित कुमार (पिता- उपेन्द्र ठाकुर) एवं आयुस कुमार (पिता- धर्मेन्द्र ठाकुर), दोनों निवासी थाना टोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से प्लास्टिक सहित 19 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से काला-बैगनी रंग की मोटरसाइकिल (संख्या जेएच03एएफ4878) भी जब्त की गई है।
इस संबंध में कुडू थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में नुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी अजीत कुमार, तकनीकी शाखा के वारिस हुसैन, रामप्रकाश यादव सहित कुडू थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


