जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) ने रोइंग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसकी युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता।
अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए श्रेया ने देशभर से आए खिलाड़ियों से कड़े मुकाबले के बीच सराहनीय प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि रोइंग में TSAF का पहला राष्ट्रीय पदक है, जो अकादमी के रोइंग कार्यक्रम की बढ़ते दबदबे और संभावनाओं को दर्शाता है।
इस चैम्पियनशिप में 24 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी राष्ट्रीय प्रतियोगिता बन गई। अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में ही 9 राज्यों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो श्रेया की उपलब्धि को दर्शाता है।
TSAF युवा प्रतिभाओं को निखारने और रोइंग में मजबूत आधार तैयार करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि भविष्य में देश के लिए चैंपियन तैयार किए जा सकें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


