​एअर इंडिया में सफर करना 8 अप्रैल से हो जाएगा महंगा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। एअर इंडिया की फ्लाइट से सफर करना अब महंगा हो जाएगा। कंपनी 8 अप्रैल 2026 से किराया बढ़ाने जा रही है।

दरअसल, ईरान जंग के बाद जेट फ्यूल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे में एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है।

इस फैसले से हवाई सफर महंगा हो जाएगा। विमान ईंधन की कीमतों में आई तेजी के बाद यह फैसला लिया है। नई दरें 8 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

एअरलाइन के मुताबिक, फ्यूल की कीमतें लगभग दोगुनी होने से लागत बढ़ती जा रही है। विमान ईंधन की औसत कीमत 195 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है, जो फरवरी के अंत में 99 डॉलर थी। इससे पहले इंडिगो ने भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया था।

एअरलाइंस का फ्यूल सरचार्ज टिकट पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क है, जो तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वसूली जाती है। यह चार्ज एअरलाइंस को ईंधन के बढ़ते खर्चों से निपटने में सहायता करता है। इसे कंपनियां टिकट के साथ जोड़कर यात्रियों से वसूलती है।

एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फ्लैट सरचार्ज व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब यात्रियों को दूरी के आधार पर पैसे खर्च करने होंगे।

सरचार्ज 299 रुपए से शुरू होकर 899 रुपए तक हो सकता है। यह नियम एअर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होंगे।

विदेशी रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। सार्क देशों के लिए यह चार्ज 25 डॉलर से शुरू होगा।अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के लिए यात्रियों को ₹23,000 ज्यादा चुकाने होंगे।

विमान ईंधन की लागत सिर्फ कच्चे तेल की वजह से नहीं, बल्कि रिफाइनिंग मार्जिन बढ़ने के कारण भी बढ़ी है। कंपनी अभी भी इस बोझ का एक हिस्सा खुद वहन करने के साथ यात्रियों पर पूरा बोझ नहीं डाल रही हैं। दुनियाभर की सभी एअरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *