सीसीएल में संविदा कार्य से संबंधित एसओपी पर प्रशिक्षण आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता विभाग के तत्वावधान में मानव संसाधन विकास विभाग ने 15 मई, 2026 को उत्खनन विभाग में संविदा कार्य से संबंधित एसओपी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्खनन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कार्य से संबंधित एसओपी पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन विभाग) प्रवीण कुमार और महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास विभाग) मो. फैयाज़ुल हक की उपस्थिति रही।

मौके पर सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि यह एसओपी अधिकारियों के व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य निष्पादन एवं प्रक्रियाओं के दौरान एसओपी का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के परियोजना अभियंता (उत्खनन) एवं फोरमैन सहित 60 प्रतिभागियों ने शिरकत की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230