क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक रुट तय, जान लें होगी सहूलियत

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत और साउथ अफ्रिका के बीच धुर्वा स्थित स्‍टेडि‍यम में 30 नवंबर को क्रिकेट मैच होना है। क्रिकेट मैच के दौरान वाहन पार्किंग/संभावित ट्रैफिक के लिए रूट तय किया गया है।

30 नवंबर को प्रातः 6 बजे पूर्वाह्न से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उपरोक्त समयानुसार भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त नो इंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

शालीमार चौक से नार्थ गेट स्टेडियम तक सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेंगा।

विशेष परिस्थिति में एम्बुलेंस एवं चिकित्सा सेवा संबंधी वाहन का परिचालन किया जा सकेगा।

सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेन्द्र चौक, मेकॉन चौक, एजी मोड, पीएस मोड़, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर शहीद चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ब्रीज, कडरू कटिंग, अरगोड़ा चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे/बडे मालवाहक वाहनों/ऑटो/टॉटो एवं सवारी वाहनों का 30 नवंबर, 2025 को सुबह 6 बजे से किकेट मैच समाप्ति तक के लिए प्रवेश एवं पस्चिालन वर्जित रहेगा।

जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों को अल्प समय में वाहनों का परिचालान के लिए रूट डायवर्ट किया जा सकता है। उसे रोका जा सकता है।

सैम्बो कैंप मोड, धुर्वा बस स्टैंड इन जगहों से आने वाली वाहन को सखुआ मैदान, महाराणा प्रताप सिंह मैदान स्थित पार्किंग में जा सकते हैं।

शहीद मैदान एवं नया सराय रिंग रोड, सीआईएसएफ कैं इन जगहों से आने वाली वाहन को हैलीपेड मैदान स्थित पार्किंग में जा सकते हैं।

वीआईपी/वीवीआईपी वाहन पास वीआईपी पासयुक्त सभी वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, पारस अस्पताल होकर क्रिकेट स्टेडियम नार्थ गेट के बगल वाले वीआईपी प्रवेश मार्ग से प्रवेश कर स्टेडियम नार्थ गेट एवं न्यू हाईकोर्ट गेट नंबर-2 स्थित पार्किंग स्थल में जा सकेंगे।

पासयुक्‍त वाहन क्रिकेट स्‍टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्‍थल तक जा सकेंगे।

मीडिया पासयुक्त सभी वाहन धुर्वा गोलचक्कर / धुर्वा बस स्टैंड होकर क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

सामान्य वाहन पार्किंग

  • सखुआ बागान के पास।
  • महाराणा प्रताप सिंह स्कूल मैदान।
  • धुर्वा गोलचक्कर मैदान
  • डीएवी स्कूल मैदान।
  • जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग।
  • मियां मार्केट तीन मुहाना के पास।
  • संत थॉमस स्कूल के पास।
  • प्रभात तारा मैदान।
  • शहीद मैदान।
  • हैलीपेड मैदान।

अंतरर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट मैच की समाप्ति के बाद शालीमार बाजार-मौसीबाड़ी गोलचक्कर-एच.ई.सी. गेट-बिरसा चौक-हिनू चौक, राजेन्द्र चौक, बिग बाजार, सुजाता चौक मार्ग पर अत्याधिक यातायात दबाव के आलोक में परामर्शी जारी किया गया है कि उपरोक्त चिन्हित मार्गों के वैकल्पिक मार्ग अपना सकते है। परामर्श दिया जाता है कि यातायात अवरोधण को यातायात अवरोधण से परिवर्जन के लिए तालिका में दर्शाये मार्ग अपनाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।

रातु, मांडर, चान्हो क्षेत्र जाने के लिए : पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे-नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर अपने गंतव्य क्षेत्र तक जा सकते हैं।

नगड़ी, इंटकी, बेड़ो क्षेत्र जाने के लिए : पार्किंग स्थल से तिरिल-कुटे-नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर से नगड़ी होकर ईटकी, बेडो क्षेत्र जा सकते हैं।

कांके, पिठोरिया, ओरमांझी क्षेत्र जाने के लिए : पार्किंग स्थल से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर तिलता चौक से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं।

नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्‍ली, मुरी क्षेत्र जाने के लिए : पार्किंग स्‍थल से झारखंड मंत्रालय होते हुए तुपुदाना रिंग रोड से नामकुम होते हुए गंतव्‍य तक जा सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK