- रोटरी क्लब ऑफ रांची ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण सत्र
रांची। सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने को लेकर रोटरी क्लब ऑफ रांची ने विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसमें 50 से अधिक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं बेसिक लाइफ सेविंग तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
मौके पर रांची क्रिटिकल केयर यूनिट के चेयरमैन डॉ. दिनेश अग्रवाल और सेक्रेटरी डॉ. मनोज कुमार ने सीपीआर की सही तकनीक, सांस या हृदय गति रुकने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से संभालने के व्यावहारिक तरीके की जानकारी दी।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने कई सवाल भी पूछे, जिसका जवाब विशेषज्ञों ने दिया।
कार्यक्रम के दौरान शहर के ट्रैफिक प्रबंधन, दुर्घटना रोकथाम और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण सत्र के बाद सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। सड़क पर आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एवं बेसिक लाइफ सेविंग तकनीकों की जानकारी होनी चाहिए। इससे दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर ही पीड़ित को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
मौके पर क्लब की सचिव भावना तनेजा, राजीव मोदी, दीपक श्रीवास्तव, अजय बाधवा, भंडारी लाल, जसदीप सिंह, ललित त्रिपाठी, शाहिद पाल, गौरव बागरॉय, मुकेश तनेजा, विनय छापरिया, रश्मि अग्रवाल, पवन जायसवाल, सुमित अग्रवाल, अजय साबू, अनिल पांडे, अरविंद पांडे, गिरीश अग्रवाल, विनोद कुमार, रजत बहल, प्रकाश सरावगी, नरेंद्र मखीजा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


