टाइगर जयराम महतो का बड़ा दावा: राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बन सकती है नई सरकार

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने बड़ा दावा किया है।

उन्होंने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर कांग्रेस, गैर भाजपा सरकार जल्द बन सकती है। राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

श्री महतो ने आगामी सरकार गठन को लेकर आवश्यक संख्या बल का समीकरण बताते हुए कहा कि झामुमो के पास अपने 34 विधायक हैं। राजद और भाकपा माले के छह विधायक को मिलाकर 40 की संख्या हो जाएगी।

इसके अलावा लोजपा, जदयू आदि के विधायक हैं, तो झारखंड में गैर कांग्रेस, गैर भाजपा सरकार बन सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें अगली सरकार में मंत्री बनने का आफर मिला, तो वे अपने लोगों से विमर्श कर निर्णय करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *