मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

गुमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 8 मार्च 2026 को “सजावटी मछली पालन एवं प्रबंधन” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ के सहयोग से ए.सी.-एस.पी. परियोजना के अंतर्गत आयोजित है। इसमें लातेहार के मत्स्य कृषकों ने भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम में भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार पाठक और वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी (एससी-एसपी) डॉ. पूनम जयंत सिंह उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त श्रीमती दिव्या गुलाब बा (सहायक मत्स्य निदेशक), श्रीमती कुसुमलता (जिला मत्स्य पदाधिकारी), श्रीमती सीमा टोप्पो (जिला मत्स्य पदाधिकारी, सिमडेगा) और श्रीमती स्वर्णलता मधु लकरा (जिला मत्स्य पदाधिकारी, लातेहार) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह ने झारखंड में सजावटी मछली पालन की अपार संभावनाओं और इससे आजीविका सृजन के अवसरों, विशेषकर महिलाओं के लिए, पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति भी दी गई। वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना पर चर्चा करने और उसे तैयार करने के लिए एक आधिकारिक बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक “चारा परीक्षण प्रयोगशाला” का भी उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रसान्त जना ने धन्यवाद किया।

यह कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ. कस्तूरी चट्टोपाध्याय के नेतृत्‍व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. के.एस. विजडम, डॉ. प्रशांत जना, डॉ. तशोक लेया, डॉ. स्टैनज़िन गावा, डॉ. मनमोहन कुमार, डॉ. आनंद वैष्णव एवं डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक सहित सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, संजय नाथ पाठक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *