शिक्षक को बंधक बनाने एवं पेड़ से बांधने की घटना पर बिफरा संघ

झारखंड
Spread the love

  • मंत्री ने कहा-शरारती तत्वों के विद्यालय प्रवेश पर रोक लगाने की करेंगे पहल

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड में विगत दिनों सरस्वती पूजा के  दिन उच्च विद्यालय सियालबिंदा के प्रधानाध्यापक लखींद्र हांसदा को कुछ ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। विद्यालय परिसर में ही पेड़ से बांध दिया। इस घटना से राज्य का शिक्षक संघ उद्वेलित हैं।

इसकी जानकारी मिलते ही अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्ता, माणिक सिंह आदि ने पीड़ित शिक्षक और उनके परिवार से मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित शिक्षक परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राम मूर्ति ठाकुर ने एक कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पूरी घटना से जानकारी देते हुए शिक्षक समाज की व्यथा से अवगत कराया।

मांग की कि विद्यालय में अनाधिकृत किसी भी व्यक्ति के असमय प्रवेश पर रोक की व्यवस्था सरकार स्तर से बहाल कराई जाए। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा की व्यवस्था हो।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। संघ की मांगों के अनुरूप इस पर कार्रवाई की पहल करेंगे। इस अवसर पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह, प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी, महासचिव मौकिक अली आदि उपस्थित थे।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ एवं झारखंड राज्य प्लस टू शिक्षक संघ का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस विषय पर शिक्षा सचिव से मिलकर पीड़ित शिक्षक के अन्यत्र स्थानांतरण, दोषियों को सजा देने और विद्यालय में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK