अनुमंडल पदाधिकारी ने उर्वरक दुकानों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के नंदलाल साहू उर्वरक दुकान और उसके गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान के ई-पॉश मशीन के डाटा और गोदाम में रखे उर्वरक का मिलान किया। साथ ही रजिस्टर में संधारित आंकड़ों का भी मिलान किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी दुकानदार किसानों को तय मात्रा से कम उर्वरक नहीं दे। गलत जानकारी और अनियमितता पाए जाने पर उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो किसानों के घर जाकर उनसे भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा है कि आगे भी समय समय पर उर्वरक दुकानों और गोदामों का औचिक निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *