विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना परिसर में रामनवमी, ईद व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व नियमों के पालन को लेकर कड़े निर्देश हैं।
श्री सहाय ने कहा कि किसी भी जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरे जुलूस पर ड्रोन कैमरे से पैनी नजर रखेगी। जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र तलवार आदि से होने वाली किसी भी दुर्घटना की सीधी जिम्मेदारी संबंधित कमेटी के पदधारियों की होगी।
बीडीओ ने कहा कि प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जिस भी गांव से रामनवमी का जुलूस निकलना है, वहां की कमेटी को दो दिनों के भीतर थाना में लिखित सूचना देना अनिवार्य है। नए अखाड़ा संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे एसडीओ कार्यालय से विधिवत पंजीकरण करा लें।
श्री सहाय ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के दो-चार लोगों के समूह को अखाड़ा मान्य नहीं किया जाएगा। ऐसे समूहों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। पुराने अखाड़ों को भी अपने कार्यक्रम स्थल की जानकारी थाना प्रभारी को पहले ही देनी होगी।
प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते स्थिति को संभाला जा सके।
मौके पर कांडी मुखिया विजय राम, पतरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, मुर्तजा अंसारी, नूरुल अंसारी, खुर्शिद खलीफा, युवा समाजसेवी बाबू खान, जेपी सोनी, दिलीप कुमार, कृष्णा बारी, लमारी कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


