विद्यालय के मॉर्निंग असेंबली में पहुंचे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

पलामू। हुसैनाबाद स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित मॉर्निंग असेंबली में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती शामिल हुए। उन्हें विद्यालय के उपवन में खिले गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नियमित प्रार्थना, राष्ट्रगान, सफाई के लिए संकल्प, संविधान की प्रस्तावना, विद्यालय पर उल्लेखित सामान्य ज्ञान की पुनरावृत्ति के बाद जेसीईआरटी द्वारा प्रेषित न्यूज+क्विज को विद्यालय की शिक्षिका सुषमा पांडेय ने पढ़ा। हर बिन्दुओं की विवेचना की।

शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने केंद्रीय मंत्रिमंडल, राज्यमंत्रिमंडल के मंत्रियों का नाम बच्चों से पूछे। गणित के भी प्रश्न पूछे गये। सभी बच्चों ने एक स्वर में जवाब दिया। उन्हें बताया गया कि अभी परीक्षा एसए टू समाप्त हुआ है। कॉपी मूल्यांकन का काम जारी है। फिर भी वर्गों में पढ़ाई जारी है।

प्रार्थना सत्र में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश, कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *