₹30 हजार घूस लेते पकड़े गए थे डिप्टी डायरेक्टर, जांच हुई तो सामने आया ये वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

कटक। ओडिशा में एक डिप्‍टी डायरेक्‍टर ₹30 हजार रुपये घूस लेते पकड़े गये थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने जांच की। उसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। यह मामला राज्य के सबसे बड़े विजिलेंस कैश रिकवरी में बदल गया है।

कटक सर्किल में देबनाथ मोहंती डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस के पद पर तैनात थे। ओडिशा विजिलेंस ने उन्हें एक लाइसेंसधारी कोयला कारोबारी से कथित तौर पर ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप ऑपरेशन में गिरफ्तार किया।

आरोप है कि यह रिश्वत कोल डिपो के संचालन और कोयला परिवहन संबंधी अनुमतियों को सुगम बनाने के लिए मांगी गई थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस टीमों ने भुवनेश्वर, कटक और भद्रक स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जांच के दौरान भुवनेश्वर के फ्लैट से ट्रॉली बैगों और अलमारियों में छिपाकर रखी गई ₹4 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार यह ओडिशा विजिलेंस के इतिहास की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है।

जांच में सिर्फ नकदी ही नहीं मिली। अधिकारियों ने लगभग 130 ग्राम सोना, एक दो-मंजिला मकान, विभिन्न संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और कार्यालय से भी लगभग ₹1.2 लाख नकद बरामद किए।

इन बरामदगियों ने आय से अधिक संपत्ति के गंभीर संदेह को जन्म दिया। विजिलेंस विभाग अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और संपत्ति का स्रोत क्या था। क्या यह मामला खनन क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार या अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों ने संपत्तियों, बैंक लेन-देन और संभावित बेनामी निवेशों की भी जांच शुरू कर दी है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि एक छोटी रिश्वत की शिकायत से शुरू हुई जांच ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा कर दिया।

ये है वीड‍ियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230