आवासीय विद्यालय के वार्डन की शिकायत पहुंची उपायुक्त के पास

झारखंड
Spread the love

  • डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, बरडीहा से आई महिला गार्डों ने विद्यालय की वार्डन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि निर्धारित ड्यूटी समय का पालन करने के बावजूद उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।

साथ ही, वार्डन के साथ आने वाले व्यक्तियों की एंट्री नहीं की जाती। रात के समय सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए जाते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इस पर उपायुक्त ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

नगर उंटारी प्रखंड के ग्राम अहिरपुरवा से आई दुर्गा कुमारी ने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड में नाम की भिन्नता की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि आधार में उनका नाम दुर्गा कुमारी है, जबकि राशन कार्ड में मनोरमा कुमारी अंकित है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को त्रुटि सुधार के लिए निर्देशित किया।

केतार प्रखंड के ग्राम कधवन निवासी हलखोरी साह ने भूमि म्यूटेशन से संबंधित समस्या रखी। उन्होंने बताया कि अंचल कार्यालय द्वारा पुराने केवाला के आधार पर म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है, जबकि उनके चाचा द्वारा 55 डिसमिल भूमि की बिक्री की गई है।

प्रखंड चिनियाँ के ग्राम खुर्री से आए नन्दलाल यादव ने पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गांव का कुआं सूख चुका है। नल-जल योजना से भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के मद्देनज़र उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *