विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने अंचल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने 16 मार्च को जारी पत्र में अंचलाधिकारी पर जनहित के कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
प्रमुख ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक न्याय के तहत प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक रोजगार का अधिकार है। सब्जी विक्रेता, ठेला-खोमचा संचालक, ऑटो चालक सहित सभी के लिए अनुकूल व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन अंचल प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।
प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि अंचल क्षेत्र में सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद जनहित से जुड़े कई कार्य जमीन के अभाव में अटके हुए हैं। अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस के लिए जगह नहीं बची है। वहां गुमटी व भवन बन रहे हैं। सब्जी बाजार सड़कों पर लग रहा है। स्कूलों को मैदान नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों का सड़क से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है। सार्वजनिक शौचालय, वाहन स्टैंड और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि अब तक क्षेत्र की जनता धैर्य रखकर प्रशासन को कार्य करने का अवसर देती रही, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 8 अप्रैल तक संबंधित कार्यों के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई, तो 13 अप्रैल की शाम बिशुनपुरा बाजार में तिरंगा के साथ कैंडल मार्च निकालते हुए अंचलाधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा।
साथ ही 14 अप्रैल को लाल चौक पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित करने एवं वहीं सब्जी बाजार का उद्घाटन करने की बात कही गई है। प्रमुख ने स्पष्ट किया कि इस दौरान यदि कोई अवरोध उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अंचल प्रशासन की होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


