एनएसए में बंद सोनम वांगचुक पर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक पर बड़ा फैसला लिया है। वे बीते करीब छह महीने से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल में बंद हैं।

करीब छह महीने बाद केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की एनएसए हिरासत खत्म कर दी है। अब उम्मीद है कि लद्दाख के मुद्दों पर सरकार और स्थानीय संगठनों के बीच बातचीत आगे बढ़ेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि एनएसए के तहत की गई निरोधात्मक हिरासत को रद्द किया जाता है। इसके साथ ही श्री वांगचुक की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार ने कहा कि यह कदम लद्दाख में शांति और संवाद का माहौल बनाने के लिए उठाया गया है। सितंबर, 2025 में लेह में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने उन्‍हें एनएसए के तहत 26 सितंबर, 2025 को हिरासत में लिया था।

सरकार का कहना था कि उस समय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति बन गई थी। सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और पुलिस के साथ झड़पें भी हुई थीं। श्री वांगचुक लगभग 6 महीने से हिरासत में थे।

सरकार के अनुसार लद्दाख के विभिन्न समुदायों और नेताओं से लगातार बातचीत हो रही है। क्षेत्र में बंद और विरोध से पर्यटन, व्यापार और छात्रों पर असर पड़ा।

इसलिए शांति, स्थिरता और भरोसे का माहौल बनाने के लिए हिरासत खत्म करने का फैसला लिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *