रांची। मुख्य सचिव अविनाश कुमार से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मिला। शिक्षक संघ की उनके साथ कई मुद्दो पर वार्ता हुई।
संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें नव नियुक्त सहायक आचार्यों के आठ महीने से लंबित वेतन, सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा का अधिकार लागू होने से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता करने के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने और अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों के लिए भी सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। इसे लेकर तथ्यों को विस्तार से रखा।
संघ के मुताबिक मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन विषयों को निष्पादित करने के लिए विभागीय सचिव से जल्द ही विमर्श कर निर्देश देंगे।
प्रतिनिधिमंडल में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक चंद्र दत्ता, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा, राजेश कुमार सिन्हा, माणिक प्रसाद सिंह, सुदामा मांझी शामिल रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230


