पलामू। सेवा के 26 साल पूरे होने पर 2000 बैच के बिहार लोक सेवा आयोग से नियुक्त शिक्षकों ने केक काटा। कार्यक्रम राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व संचालन 2000 के नियुक्त शिक्षक एवं प्रखंड सचिव निर्मल कुमार ने किया।
इसके पूर्व 2000 में नियुक्त शिक्षकों द्वारा सभी आगंतुकों को बुके देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक महेंद्र प्रसाद,योगेंद्र पासवान, परमानंद प्रियदर्शी ने सेवाकाल के अनुभव शेयर किये।
कुछ शिक्षकों को पीड़ा थी कि इतनी लंबी अवधि तक सेवा करने के बाद भी विभागीय नियमों के आलोक में पद रिक्तता के बावजूद प्रोन्नति नहीं मिली। बिहार की तरह एक निश्चित अंतराल पर वृति उन्नयन नहीं मिली है।
कई वक्ताओं ने छठे वेतन विसंगति पर भी रोष व्यक्त किया। कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी वेतन में सुधार नहीं हुआ। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि हुसैनाबाद झारखंड का सीमांत प्रखंड है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये यहां के शिक्षक अलग पहचान बनाये हुए हैं। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधानाध्यापक रामेश्वर मेहता ने किया।
इस कार्यक्रम में डीडीओ सुनील कुमार,विनोद प्रसाद,राजेश कुमार गुप्ता,कन्हैया प्रसाद, गिरिवर राम, अरुण कुमार चौधरी, समाजसेवी भोला विश्वकर्मा, जुबैर अंसारी, निर्मल कुमार, महेंद्र प्रसाद, धुरेन्द्र प्रसाद, दिवाकर प्रसाद, योगेंद्र पासवान, विजय कुमार चौधरी, परमानंद प्रियदर्शी, दीप नारायण सिंह, बिहारी रजक मौजूद थे।
कृष्ण कांत सिंह, विजय राम, शंकर पासवान, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, अवधेश पासवान, जितेंद्र राम, चक्रवर्ती सिंह, सुनील पासवान, आशा कुमारी, नवनियुक्त शिक्षक मुन्ना कुमार चौधरी, विजय लकड़ा, सुषमा पांडेय, रश्मि प्रकाश, पूनम कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक भी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


