
- रिकर्व तीरंदाजी टीम ने दक्षिण कोरिया को हरा रचा इतिहास
जमशेदपुर। जापान में आयोजित आएची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में भारत की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने इतिहास रच दिया है। टाटा आर्चरी एकेडमी की एथलीट अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहद की तिकड़ी ने खिताबी मुकाबले में गत विजेता दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर देश को इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इस जीत के साथ ही दक्षिण कोरिया का सातवें संस्करण से चला आ रहा दबदबा और विजयी रथ भी थम गया है।
रोमांचक फाइनल मुकाबला
ओकाज़ाकी में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहद कड़े मुकाबले में अनुशासन और संयम का परिचय देते दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी।
दक्षिण कोरिया का वर्चस्व खत्म
इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया का लंबे समय से चला आ रहा एकछत्र राज खत्म हुआ।
अंकिता का शानदार सफर
कोलकाता की रहने वाली अंकिता भकत ने 2014 में मात्र 16 साल की उम्र में टाटा आर्चरी एकेडमी (जमशेदपुर) में प्रशिक्षण शुरू किया था। वह 2022 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं। इस बार उन्होंने देश को स्वर्ण पदक तक पहुंचाया।
ऐतिहासिक उपलब्धियां
अंकिता इससे पहले विश्व कप चरणों में तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। नवंबर 2025 में ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में व्यक्तिगत रिकर्व स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनी थीं।
गर्व की लहर
टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुंदराराम ने इस ऐतिहासिक सफलता पर अंकिता, उनकी साथियों (कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहद) एवं कोच (पद्म श्री पूर्णिमा महतो) को बधाई दी है। इसे भारतीय तीरंदाजी के लिए एक मील का पत्थर बताया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

