पांच प्रिंटिंग प्रेसों पर की औचक छापेमारी, इन प्रत्‍याशियों पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड
Spread the love

  • तीन में मिली विसंगतियां, चुनाव व्यय कोषांग को किया गया सूचित

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह आदर्श आचार संहिता प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में शहर के पांच प्रिंटिंग प्रेसों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान गढ़देवी मोहल्ला स्थित दो प्रिंटिंग प्रेस और इंदिरा गांधी रोड स्थित तीन प्रिंटिंग प्रेसों सहित पांच की जांच की। इसमें तीन में विसंगतियां मिली।

इनमें विश्वकर्मा प्रिंटिंग प्रेस, महामाया प्रिंटिंग प्रेस व शिवम प्रिंटिंग प्रेस शामिल हैं। एसडीएम ने इन अनियमितताओं की सूचना चुनाव व्यय कोषांग सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों को दे दी है। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक कुमार शर्मा के विरुद्ध उड़नदस्ता दल की ओर से गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने गढ़वा अनुमंडल से संबंधित कार्यालयी दस्तावेजों को स्कैन कर हजारों की संख्या में इन्हें प्रिंटिंग प्रेस से मुद्रित कराया।

उन्हें अनधिकृत रूप से समाचार पत्रों के भीतर रख कर वितरित कराया। उक्त कृत्य न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य की श्रेणी में भी आता है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में पूरे प्रचार अभियान के दौरान अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चार प्रत्याशियों सुमित्रा देवी, शोभा देवी, संतोष केशरी एवं दीपक कुमार शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK