- गढ़वा पॉलिटेक्निक समेत पूरे क्षेत्र में छाया मातम
विश्वजीत कुमार रंजन
रंका (गढ़वा)। जिले के रंका थाना क्षेत्र के खरड़िहा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय अमित कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत रंका स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया।
बुधवार की शाम लगभग 4 बजे रिम्स ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। अमित गढ़वा पॉलिटेक्निक का सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था। कॉलेज में अपनी मेधावी पहचान के लिए जाना जाता था। पढ़ाई के साथ-साथ वह परिवार का सहारा भी था।
घर में सबसे छोटा होने के बावजूद जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता था। बताया जाता है कि मंगलवार को वह रंका क्षेत्र में दूध पहुंचाकर वापस घर लौट रहा था। इस क्रम में सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी।
अमित की मौत की खबर जैसे ही गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को कॉलेज में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य, शिक्षक व सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
मृतक के पिता संजय यादव ने कहा कि समय पर उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा मिलती, तो शायद उनका बेटा आज जीवित होता। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पंचायत स्तर से लेकर जिलास्तर और रिम्स तक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना समय के आसपास गुजरे वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने में लगी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


