

लोहरदगा। जिले के जोबांग थाना प्रभारी गौतम कुमार यादव द्वारा अति जरूरतमंद एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में लगातार हो रही वृद्धि और शीतलहर को देखते हुए इसका वितरण किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि जोबांग थाना के पुलिसकर्मी लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा खर्चा, बरियातू, सिरम, मुर्मू, बरवाडी, अंबापवा सहित अन्य जगहों पर कंबल बांटा गया। इस अवसर पर जोबांग थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अख्तर अली एवं अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।





