झारखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है श्री मदनमोहन मंदिर : राज्‍यपाल

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बोड़ेया स्थित श्री मदनमोहन मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में 4 सितंबर को शामिल हुए। श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि बोड़ेया का श्री मदनमोहन मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ झारखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

वर्ष 1665 ई. में निर्मित इस मंदिर से जुड़े शिलालेख एवं ताम्रपत्र इसकी ऐतिहासिकता के महत्वपूर्ण प्रमाण हैं। ऐसी विरासत हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ती है।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य, धर्म और विवेक के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका व्यक्तित्व प्रेम, करुणा, मित्रता, ज्ञान एवं कर्तव्य का सुंदर समन्वय है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्म और आत्मविश्वास का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

उक्त अवसर पर राज्यपाल द्वारा ‘श्री मदनमोहन स्वामी स्तुति’ का लोकार्पण भी किया गया। राज्यपाल ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत तभी जीवंत और समृद्ध बनी रहेगी, जब नई पीढ़ी उससे जुड़ेगी। युवाओं को अपने इतिहास, प्राचीन मंदिरों, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इससे पूर्व राज्यपाल ने श्री मदनमोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। कामना की कि भगवान श्री मदनमोहन की कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का संचार हो।   

उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद रबीन्द्र कुमार पांडेय एवं समीर उरांव सहित कई गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *