जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची की बैठक में लिए गए कई निर्णय

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची के ओहदेदार, कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक विलेज ढाबा, पतरातु रोड में हुई। इसकी सदारत जमीअत के सदर मजीद अंसारी ने किया।

बैठक में सेक्रेटरी नूर आलम द्वारा जानकारी दी गई कि हर प्रखंड में नौजवान कमेटी का गठन करना,  इसके लिए सभी प्रखंड से पांच सदस्यीय टीम बनाकर जिम्मेदारी देना है।

रांची अंजुमन चुनाव में जमीअत से जुड़े कोई भी पंचायत का लिस्ट से नाम ना कटे, इसके लिए कमेटी के ओहदेदार को तत्पर रहने को कहा गया। कमेटी ने यह भी गुजारिश की है कि रांची अंजुमन चुनाव जल्द से जल्द होने में कोई अड़चन नहीं आए।

जमीअत ने यह प्रस्ताव भी पारित किया कि अपना एक लीगल सेल गठन करना है। यह जमीन, शादी जैसे विवादों का निपटारा करेगा। लीगल सेल में वकील एवं मुफ्ती के साथ पांच सदस्यीय टीम होगी।

इस बैठक में जमीअत के नायब सदर मोहम्मद रिजवान, कोषाध्यक्ष अरशद जिया, सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखण्ड के सदर हाजी रहमान साहेब, सेक्रेटरी इरफान अंसारी, नायब सदर मोहम्मद चांद, सयुक्त सचिव सलामत अंसारी, रांची के कर्मठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता जमिल अख्तर, अंजुमन इस्लामिया रातू प्रखंड के सदर अताउल्लाह अंसारी, रांची अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर मोहम्मद नौशाद, कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद थे।

इसके अलावा रांची अंजुमन इस्लामिया के सदस्य मोहम्मद लतीफ , रफीक अंसारी, इमरान अंसारी, तबारक हुसैन, इमरान क्रांतिकारी,अफरोज आलम, वरिष्ठ साथी अब्दुल इमाम, जावेद अख्तर, इजराइल अंसारी,मुद्दसिर एहरार और  साथ में मेंहदी अंसारी, शायरुद्दीन अंसारी, जियारत अंसारी, सुल्तान आदिल, अज़हर आलम के साथ अन्य गणमान्य मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *