पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बक्से में मिला था शव, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके पड़ोसी और एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के शव को एक बक्से में भरकर अचलगंज-रायबरेली हाईवे के किनारे फेंक दिया गया था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, अचलगंज के रहने वाले सोनू का शव अचलगंज के पास हाईवे के किनारे एक बक्से के अंदर मिला था। सोनू पिछले करीब एक दशक से अपनी दूसरी पत्नी नेहा के साथ गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर में एक किराए के मकान में रह रहा था।

पांच टीमों को लगाया

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पांच टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक लोडर वाहन नजर आया, जो बक्से को लेकर अचलगंज की तरफ गया था और खाली वापस लौटा था।

लोडर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस वाहन के मालिक और ड्राइवर तक पहुंची, जिससे आरोपियों की पहचान का रास्ता साफ हो गया। पुलिस के मुताबिक, नेहा ने इस लोडर को 1,200 रुपये में किराए पर लिया था।

अलग-अलग दावे

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी नेहा ने बताया कि सोनू अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। घर पर अन्य महिलाओं को भी लाता था। नेहा का दावा है कि 19 अक्टूबर को सोनू ने उसकी पिटाई की थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की थी। पुलिस ने सोनू को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

नेहा के अनुसार, इसके बाद सोनू ने उनके पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल के साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद के दौरान सोनू जमीन पर गिर गया। उसके सिर और नाक में चोटें आईं। नेहा ने आरोप लगाया कि इसके बाद राहुल ने सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बक्से में रखकर ठिकाने लगाने के लिए लोडर व मजदूरों का इंतजाम किया।

वहीं, दूसरी ओर आरोपी पड़ोसी राहुल ने हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। राहुल का कहना है कि वह 19 अक्टूबर को कानपुर से लौटा था। नेहा ने उसे गर्दन खेड़ा स्थित नए मकान में अपना सामान शिफ्ट करने के लिए लोडर और मजदूरों का इंतजाम करने को कहा था। राहुल का दावा है कि उसकी भूमिका सिर्फ वाहन और मजदूर उपलब्ध कराने तक सीमित थी। नेहा ने उससे मदद मांगने से पहले ही सोनू की हत्या कर दी थी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा की करीब 23 साल पहले मलिहाबाद (लखनऊ) के रहने वाले जगदीश से शादी हुई थी, जिससे उसकी चार बेटियां हैं। पिछले लगभग 10 वर्षों से वह सोनू के साथ रह रही थी। दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है।

पड़ोसी राहुल की पत्नी खुशबू ने पुलिस को बताया कि नेहा और सोनू करीब एक महीने पहले ही कंचन नगर में किराए के मकान में आए थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके चलते मकान मालिक ने उन्हें कमरा खाली करने को कह दिया था।

पुलिस की कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज और लोडर की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पत्नी नेहा, पड़ोसी राहुल, एक नाबालिग और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं और आरोपियों की सटीक भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *