- बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
रांची। एदलहातू स्थित सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातू में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी का एलोकेशन कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने रंग, फल, सब्ज़ी, फूल, दिन, महीना, शरीर के अंगों के नाम, ट्रैफिक रूल्स, फाइव मैजिकल वर्ड्स, माईसेल्फ, अबाउट स्कूल, प्राचार्य, उप-प्राचार्य और शिक्षक पर प्रस्तुति दी। बच्चों ने अंग्रेज़ी–हिंदी कहानियां, कई राइम्स और नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 1 से 4 के बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बेल, फोटो फ्रेम, इमोजी, घड़ी, फ्लावर पॉट, पेपर वॉल, वॉल हैंगिंग, गुड़िया, जूट आर्ट, रुमाल, टेबल क्लॉथ, पूजा थाल कवर, इंडिया गेट, इंडिया मैप, तितली, मछली और बड़े सुंदर फूल बनाए। अंग्रेज़ी में उनका परिचय प्रस्तुत किया।
कक्षा 4 से 9 तक के बच्चों ने साइंस एग्ज़ीबिशन में हड़प्पा सभ्यता, डिज़ास्टर अलर्ट, झारखंड की संस्कृति, हेमोडायलिसिस, 3डी होलोग्राम, नेटवर्किंग टोपोलॉजी, स्मार्ट सिटी, प्रकृति में गैसों का संतुलन, पादप व जन्तु कोशिका, हुंडरू फॉल, रूम हीटर, पेट्रोल पंप, मोटर बोट मॉडल, वाटर फाउंटेन, ज्वालामुखी, 3डी किडनी मॉडल सहित अनेक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।
बच्चों ने इसके बारे में हिंदी और अंग्रेज़ी में मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक एवं टीओपी थाना प्रभारी पूजा उरांव, प्राचार्य डॉ. सुषमा केरकेट्टा, शिक्षकों और अभिभावकों को समझाया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि लगातार मेहनत, आत्मपहचान और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यालय बच्चों को भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक बनने का मजबूत मंच प्रदान कर रहा है।
प्राचार्या डॉ. सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना और आत्मविश्वास बढ़ाना ही ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य है।
कार्यक्रम का संचालन उप-प्राचार्य साइमन सारकी ने किया। कोरियोग्राफी मिस डेज़ी केरकेट्टा ने की। साइंस एग्ज़ीबिशन में शिक्षक प्रकाश, लक्ष्मण, राज, अनुराग, डेज़ी, संध्या, कांता, प्रेमा, संजय का सहयोग रहा।
आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि में शिक्षक अंजू, मनोरमा और अमिता का सहयोग रहा। एलोक्यूशन कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गुलराना, उषा और जीवंती का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


