सरस्वती ज्ञान मंदिर का प्रथम टर्मिनल परीक्षा परिणाम जारी

झारखंड
Spread the love

  • अंश कुमार ने 84.2% अंक के साथ किया स्कूल टॉप

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के शंकर मोड़ स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रथम टर्मिनल परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी परिणाम में एलकेजी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परिणाम जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। कक्षा पांच के छात्र अंश कुमार ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

जारी परिणाम के अनुसार एलकेजी में नंदनी कुमारी 76.16 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अलीशा प्रवीण 63.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा शिवा कुमार 60.16 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में ओमप्रकाश कुमार ने 75.16 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशु कुमार गुप्ता 73.05 प्रतिशत के साथ द्वितीय और सनीश यादव 71.05 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे।

कक्षा एक में जिशान अंसारी ने 77.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवम यादव 72.17 प्रतिशत के साथ द्वितीय और संदीप पाल 71.90 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में निरज यादव और आर्यन कुमार गुप्ता ने 72-72 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। नाजिया बेगम 70.40 प्रतिशत के साथ तृतीय रहीं।

कक्षा तीन में आशिया प्रवीण 64.60 प्रतिशत के साथ प्रथम, आरोही कुमारी 58.10 प्रतिशत के साथ द्वितीय और गोलू कुमार 56.80 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे। कक्षा चार में शुभम कुमार ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनु कुमारी 75.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और प्रिंस कुमार 73.10 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे।

वहीं कक्षा पांच में अंश कुमार ने 84.20 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। डेनिश रजा 82.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा नवीन कुमार पाल 73.70 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में उनकी मेहनत के साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर विद्यालय के निदेशक विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्राचार्य मुकेश कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार चंद्रवंशी, रंजीत कुमार गुप्ता, पंकज पांडेय समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *