विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव निवासी 22 वर्षीय संतोष यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की माता सिलोईया देवी ने इस मामले में बरडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार 26 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे जतरो बंजारी स्थित एक कुएं में संतोष यादव का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों का कहना है कि संतोष यादव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उन्हें इस मामले में हत्या की आशंका है।
घटना के अगले दिन सुबह मृतक के परिजनों ने बरडीहा थाना पहुंचकर एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
मृतक की माता सिलोईया देवी ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


