आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले का खुलासा किया गया। पीआरएस रांची कार्यालय से 16 मार्च, 2026 को सूचना मिली कि रात 15/16 मार्च को पीआरएस भवन (रेलवे कोर्ट के समीप) की खिड़की तोड़ी गई है। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट रांची में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

रांची निरीक्षक के पर्यवेक्षण में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं अपराध शाखा रांची द्वारा 17 मार्च, 2026 को संयुक्त छापेमारी की गई। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी, रांची स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर में घेराबंदी कर तलाशी ली गई। यहां 5 व्यक्तियों को रेलवे के विद्युत केबल की कटाई एवं इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

मौके से रेलवे के विद्युत केबल, 2 हेक्सा ब्लेड एवं 1 पेपर कटर बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेलवे के पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी की थी। पूर्व में पीआरएस भवन में चोरी का प्रयास भी किया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में साहिल कच्छप (21 वर्ष), कृष्णा मुंडा (21 वर्ष), अनुज टोप्पो (24 वर्ष), लव मुंडा (24 वर्ष) सहित एक किशोर (16 वर्ष) को अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

सभी के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद रेलवे केबल (लगभग 42 मीटर) की अनुमानित कीमत ₹5,900 आंकी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *