नई दिल्ली। आज सुबह खबर आई थी कि इंग्लैंड दौरे पर शामिल टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से एक खिलाड़ी रिकवर कर चुका है, जबकि अन्य खिलाड़ी अभी आइसोलेशन में है।
रिपोर्ट के अनुसार कोविड महामारी की चपेट में आने वाला यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत है। ऋषभ पंत अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे और वह गुरुवार को टीम के साथ डरहम भी नहीं जा पाएंगे। आपको बता दें, पंत कुछ दिनों पहले ही यूरो कप में इंग्लैंड और जर्मनी के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए लंदन के वेम्बले स्टेडियम गए थे।
बता दें, पंत ने स्टेडियम में हजारों लोगों के बीच बिना मास्क पहने प्रशंसकों के साथ तस्वीर भी खिंचाई थी। 4 अगस्त से भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। ऐसे में यह भारत के लिए बुरी खबर है।

