रांची। नव नियुक्त सहायक आचार्यों के विलंबित वेतन का भुगतान की मांग को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह से बात की।
संघ ने सचिव को बताया कि प्रमाण पत्रों की जांच में हो रहे विलंब के कारण इन आचार्यों को विगत सात–आठ माह से वेतन प्राप्त नहीं हो सका है। इसलिए इनसे शपथ पत्र लेकर तत्काल इनका वेतन भुगतान किया जाए।
इस पर शिक्षा सचिव ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर सभी जिलों से रिपोर्ट लेंगे कि कितने का वेतन भुगतान अब तक संभव हो सका है। उसके बाद तत्काल इनके वेतन भुगतान के विषय पर विचार कर निदेश निर्गत करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, राजेश कुमार सिन्हा और सुधीर कुमार वर्मा शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


