जलजमाव और जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत, विधायक ने किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके क्षेत्र की जनता से जर्जर सड़क व जलजमाव की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक सुरेश कुमार बैठा ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ कई गांव का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रिंग रोड से ग्राम हुसीर, एकम्बा, रोल, मुरुम, कोल्हेया कनादू और पिठोरिया चंदवे मुख्य पथ से ग्राम मदनपुर, कोकदोरो, चौबे खटंगा, बुकरु तक जोड़ने वाली 4 किमी पथ के अलावा कांके पतरातू मुख्य मार्ग बाढू-नवाटोली से मदनपुर मस्जिद टोला की अत्यंत जर्जर हो चुकी सड़कें देखीं, जिसमें जलजमाव की समस्या है।

लोगों ने बताया कि बारिश के कारण गांवों की सड़कों पर पानी भर जाता है। सड़क जगह-जगह गड्ढे व जर्जर हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

निरीक्षण के बाद विधायक सुरेश कुमार बैठा ने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता बिनोद कच्छप सहित अन्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। हुसीर के समाजसेवी महताब आलम, बबुआ मुंडा, दानिश मकसूद, अशोक उरांव सहित ग्रामीणों ने स्थायी जलनिकासी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि मदनपुर कोकदोरो का मुख्य पथ पर जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने 7 अगस्त को बीच सड़क पर धान रोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताया था। विधायक के संज्ञान में आने के बाद विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में विभागिय मंत्री के समक्ष इसकी मरम्मत कराने की मांग की गई थी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *