रांची। शर्मनाक खबर झारखंड की राजधानी रांची से सामने आई है, जहां 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ एक वैन ड्राइवर ने अश्लील हरकत की है।
इस मामले के संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि, समाज के अंदर कुछ ऐसे दरिंदे हैं, जिन पर विश्वास करना कभी-कभी लोगों की मजबूरी होती है।
मेडिकल छात्रा के साथ उसकी ही एक सहेली के दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। अब रांची में एक मासूम बच्ची को एक दरिंदे ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की है।
जानकारी के अनुसार रांची में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल वैन के ड्राइवर के द्वारा गलत हरकत की गई।
बच्ची ने अपनी मां को सारी बातें बताईं, जिसके बाद मां सीधे कोतवाली थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
मासूम बच्ची के मां-बाप को जब यह पता चला कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत करने की कोशिश की जा रही है और आरोपी कोई और नहीं उसे स्कूल ले जाने और लाने वाला ड्राइवर ही है।
इसके बाद वे भागे-भागे कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। इस मामले को लेकर बच्ची के माता-पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और वैन ड्राइवर इरफान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वैन ड्राइवर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बच्ची की उम्र मात्र 3 साल है। ऐसे में सीडब्ल्यूसी के सामने वो कुछ बोल नहीं पाई, लेकिन माता-पिता के बयान रिकॉर्ड किए गए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

