Ranchi: रातू में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में जमीन विवाद में हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ इलाके का है, जहां रविवार की देर शाम एक जमीन कारोबारी की हत्या गोली मारकर कर दी गई। अपराधियों की गोली से वहां मौजूद बलमा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वो जमीन कारोबार से जुड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम मृतक झखराटांड़ के बिरसा चौक के पास था, तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जमीन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हमले में घायल हुए बलमा को गोली मुंह में लगी और उसके जबड़े में फंस गई। घायल बलमा को तुरंत पास के सीएचसी रातू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक थी। सीएचसी के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK