रांची। राजधानी रांची में चल रही शीतलहरी को देखते हुए झारखंड की हेमंत सरकार और रांची नगर निगम ने बेघर लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है।
शहर के मेन रोड स्थित फिरायालाल के पास 50-बेड (30 पुरुष, 20 महिला) का अत्याधुनिक निःशुल्क आश्रय गृह शुरू किया गया।
इसका उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा, डालसा के सचिव रवि कुमार भास्कर और निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने किया। मौके पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल भी बांटे गए।
ये सुविधाएं उपलब्ध
गर्म और आरामदायक बिस्तर
कंबल, तकिया और साफ चादर।
स्वच्छ पेयजल।
बिजली और प्रकाश व्यवस्था।
मच्छर भगाने की सुविधा।
सीसीटीवी निगरानी।
सहायता और पंजीकरण काउंटर।
महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग सुरक्षित सेक्शन।
स्वच्छता और स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान।
रोजाना सफाई और कचरा निस्तारण।
शेल्टर परिसर में नियमित फॉगिंग।
बीमारियों से बचाव के उपाय लागू।
नगर निगम की रेस्क्यू टीम रात में शहर के चौराहों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर बेघर लोगों को खोजकर शेल्टर तक पहुंचाएगी।
शहरवासियों से अपील की गई है कि, अगर किसी इलाके में कोई व्यक्ति ठंड में बिना आश्रय के दिखाई दे, तो तुरंत रांची नगर निगम हेल्पलाइन 18005701235 पर सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


