कोलकाता। पश्चिम बंगाल में खाली हुई तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 24 जुलाई को है। चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये सीटें टीएमसी के तीन बागी सांसदों के राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की इन 3 राज्यसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। ये सीटें टीएमसी के तीन बागी सांसदों (सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक) के राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई हैं।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हार के बाद टीएमसी में बड़ा बिखराव देखा जा रहा है। बंगाल विधानसभा में नए संख्या बल और टीएमसी में मची बगावत के चलते भाजपा इन तीनों सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करने की स्थिति में आ गई है।
इस उप-चुनाव में मिलने वाली जीत केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए की सदस्य संख्या 148 के करीब है। स्वतंत्र और अन्य सीटों पर जीत के साथ-साथ बंगाल की इन 3 सीटों को मिलाकर राज्यसभा में एनडीए का आंकड़ा 154 तक पहुंच जाएगा।
154 के आंकड़े पर पहुंचते ही एनडीए राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े से महज 9 सीटें दूर रह जाएगा। किसी भी बड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत होना अनिवार्य है।
यह पूरा राजनीतिक घटनाक्रम 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के ठीक बीच में होने जा रहा है। सत्र शुरू होने के ठीक चार दिन बाद (24 जुलाई को) यह मतदान होगा। राज्यसभा में एनडीए की बढ़ती इस ताकत के बाद सरकार के लिए संसद के आगामी सत्रों में कड़े और महत्वपूर्ण विधेयकों को बिना किसी अड़चन के पास कराना काफी आसान हो जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

